Posts

तोहफा

हमने उन्हे तोहफ़े में, अपना अपना अच्छा वक्त दे दिया उस तोहफ़े ने उनका वक्त ही बदल दिया तोहफ़े में मिले अच्छे वक्त में वो कुछ इस तरह गुम हो गए की अब उनके पास हमारे लिए देने के लिए वक्त ही ना रहा... अच्छे वक्त को संभाल के रखिए... तोहफ़े में भी न दे क्या पता कल यही वक्त आपके लिए बुरे वक्त का तोहफ़ा लेकर आए। _निधि १ जून २०२२

अलविदा!!!

आज फिर उनसे बात हुई, मगर इस बार एक दोस्त बनकर नहीं... बस अजनबी बनकर.. थोड़ा बुरा लगा!! इस तरह खुदको झुठलाकर.. पर मजबूर भी उन्ही ने किया था.. मैं "कैसे हो" कहकर रूक गई, जवाब में "ठीक नहीं हूं!!" सुनकर दिलसे दुख हुआ.. पर बात को अनसुना कर बात को खत्म कर दिया.. सच कहूं तो उसने जो नही कहा, वह भी सुन लिया था मैंने.. क्यूकी, में उसकी रूह को पहचानती हूं.. वो चाहे या ना चाहे मुझे, माने या ना माने, पास रहे या दूर, फिर भी उसको सुन सकती हूं, महसूस कर सकती हूं... उसके दुखी होने पर मेरा दिल आज भी रोता है.. उसे खुश देखकर में भी खिलखिलाती हूं.. न जाने कोन हूं मैं उसकी??? पर कुछ हूं जरूर!! तभी तो, आपने आने की खबर दे चुका था... पर मजबूरियों के कटघरे में खड़ा भी वही कर कर गया.. बुलाकर भी नही बुलाना समझ गई थी में.. मैंने भी खबर जानकर, मिलूंगी दिखाया, पर मिली नही... क्यूकी, उसकी खुशी इसी में थी!! और मेरी उसमे!! न जाने और कितने अलविदा कहने पड़ेंगे?? बस उसकी खुशी के लिए... न जाने और कितने बार मरकर भी जीना पड़ेगा?? बस उसकी हसी के लिए... _निधि ६ जून २०२२

उलझन

जिंदगी के उस मोड़ पे हूं जहां मैं सबके साथ होकर भी कभी कभी अकेला महसूस करती हूं अपनो को सहारा देते देते खुद सहारा ढूंढना जैसे भूल ही गई हूं कभी रोने का मन होकर भी हसीं के पीछे छिपाती हूं कभी बेवजह ही खुदपे गुस्सा आता है जिंदगी क्या मोड़ लेगी ये सोचके आजकल डर लगता है इन दिनों बोहोत अजनबियों से मिलने का मौका मिला मिलकर लगा की जिंदगी इतनी भी बुरी नहीं है ये सच को अपनाने ही वाली थी की किसी ने मेरा दरवाजा खटखटाया मैंने भी सावधानी से झांक कर देखा देखा तो क्या था _ पुराने अच्छे पलो की कुछ बुरी यादें में समझ ही नहीं पायी क्या करू यादें बुरी जरूर है , पर पल तो हसीन थे उन्हें आंचल में समेट कर रखूं या फिर लौट जाने को कहूं मेरी बात मानेंगे क्या ?? ये भी सवाल था मन में और जो आज मेरे सामने है जिस आज में कुछ पल के लिए ही सही पर खुश हूं उसको कहा जगह दू मौका दू भी या नहीं या फिर से वही कहानी दोहरायी जायेगी क्या जिंदगी फिर वही मोड़ लेगी अजीबसी उलझन है _निधि २७/०५/२०२२

संयोग

तुमने कहा था  मुझे तुमसे कोई और अच्छा मिलेगा तुम मेरे लायक नही हो मैं कभी मानती नही थी ना ही अब मानती हूं तुमसे अच्छा तो नही चाहिए था कभी भी पर इतना जरूर मालूम है की अब तुमसा कोई नही चाहिए अब जो मेरे जिंदगी में दस्तक दे रहा है मैं भी अपने कदम उसकी ओर बढ़ाना चाहती हूं और यह मेरी मजबूरी नहीं है मैं दिलसे उसकी ओर आगे बढ़ना चाहती हू क्यूकी तुमने जहा मेरा साथ निभाना छोड़ दिया उस राह पर उसने मेरा हाथ थामा है जहा में बिखर गई वहां उसने मुझे समेटा है जहा तुम्हे कमियां और खामियां नजर आई मुझमें उसने वही मुझे  उन खामियों के साथ स्वीकारा है क्युकी  वो मुझे समझता है वो अनजान होकर मुझे अपना मानता है और तुम जानकर भी अनजान बन गए जिंदगी भर साथ निभाना पढ़ाई करने और पैसे कमाने जितना आसान भी नहीं है हर चीज दिमाग से खरीदने के लिए नहीं होती रिश्ते जोड़ने पड़ते है और उन्हें निभाया जाता है ख़ैर तुमसे ये बात भी करना  गलत है पर तुम्हे बताते हुए खुशी हो रही है की अब मुझे तुम्हारी याद नही आती में तुम्हारा इंतजार भी नही करती क्योंकि मेरे इंतजार में अब कोई और आने लगा है अब में पहलेसे ज्यादा खुश रह...

हार- जीत

जिनके साथ कभी कोई लढ़ाई नही करनी चाही वो लोग आज मुझे हराने में लगे है वो हर प्रयास कर रहे हैं मुझे मुझसे ही हराने का उनको ये बता दू की अपना कीमती वक्त ज़ाया ना करे किसी की पराजय में खुद की जीत खोजना  खुद अपने आप में सबसे बड़ी हार हैं मुझे खुशी है कि मेरी हार से ही सही किसीको खुशी तो मिली मैंने खुद ही अपने कदम पिछे लिए है उस लड़ाई से, जो जंग न कभी मैंने छेड़ी थी ना कभी जितने का सपना देखा अपनो को हराकर जितने वालो में से नही हूं मैं मैं हूं मेरा अस्तित्व है था और रहेगा उसे मिटाने की उसे बदलकर कुछ और रूप देनेकी या उसे कमज़ोर करने की कोशिश ना करे यदि आप मेरे अस्तित्व को अपने जिंदगी से नही मिटा पा रहे तो यह प्रयास विफल होगा  अगर आप सोचते है की मुझे ही मिटाने से आपको सफलता मिलेगी जरा सोचिएगा ज़रूर _निधि

Thoughtful but Powerful

Let them make assumptions. Let them assume you are old school. let them laugh when you say you are a day person. Let them think you have an attitude problem. Let them feel you cannot match the trending lifestyles. Let them assume you are just earning not making money. Let them think they are chilling out and you are just passing your days. Let the assumption continues that they are visiting places that are happening and you are visiting temple. Let them show off to their fullest you keep them thinking that you are mad with sadness. Because people only can assume. They only see what you show them. It's always better to keep your life personal from those who are judgmental. They are Judging your life, body, appearance, money, lifestyle, thinking, career, ambitions, family and what not. They are not living your life so they won't either understand. Those who believe you, will never comment on someone. But those who live a photographic  life will always be ready to poke there nose ...

मेरी कलम से

कुछ लोग हमारी जिंदगी में एक समय लेकर आते हैं खुशी का या गम का समय की सीमा पूरी होते ही अलविदा कह जाते हैं कभी हमें पूरा करके कभी अकेला करके या फिर कभी अधूरा छोड़ कर... _निधि