नयी शुरुवात
अंकुर नाम मे ही अर्थ है अंकुर मतलब नयी शुरुवात हा मेरे जिंदगी की या यू कहू हमारे जिंदगी की पहली मुलकात आज भी बाकी हैं पर, तुमसे की पहली बात आज भी याद हैं पता नहीं कब कैसे किस घडी तुमने मेरे दिल मी अपने लिये जगह बना ली और मै मना भी नहीं कर पायी जानती भी नहीं कि तुम क्या महसूस करते हों मेरे लिये पर मैं ये जो तुम्हारे दस्तक देनें के बादसे महसूस करने लगी हूँ शायद शब्दों में नहीं कह पाऊँगी अगर आप चाहोगे और हम कभी मिले तो मेरी ख़ुशी मेरे आँखों में पढ़ लेना बात कम करती हूँ ये शिकायत है आपको मुझसे बस तुमसें बहुत कुछ कहने का मौक़ा ज़रूर देना शायद मेरे बिखरे हिस्सो को तुम समेट लोगे और अपने क़िस्सो में शामिल कर एक नयी कहानी की शुरुवात करेंगे अब इंतज़ार नहीं होगा मुझसे जल्दी ठीक हों जाओ आपको सुनना चाहती हूँ समझना चाहती हूँ आपको देखना चाहती हूँ महसूस करना चाहती हूँ अपना बनाना चाहती हूँ और आपकी होना चाहती हूँ __निधि १७/१०/२०२३ ११:१४