Posts

अहसास

Image
तेरी दूरियों ने नजदीकियों की अहमियत और भी बढ़ा दी है क्यूकी ये लड़की तुमसे दुर रहकर तुम्हे अब बेपनाह चाहने लगी है _Nidhi$

मै तेरी राधा कहलाऊंगी

Image
लाख गोपियां इर्द गिर्द मंडराए तेरे पर कान्हा तो बस राधा संग प्रीत निभाए राधा को ना भय है किसिका वो तो दिलसे प्रेम निभाए ना बांध सके गठबंधन में  एकदुजे को राधा और श्याम आज भी कान्हा संग जुड़ता है  राधा एक तेरा ही नाम मशहूर है तेरे प्रेम की गाथा छल कपट ना दुजाभाव सिखाता प्रेम ही नहीं दोस्ती तेरी अनोखी मेरे मुरलीमनोहर केवल राधा के श्याम ही नहीं, हो बलराम की दोस्ती की धरोहर माता देवकी के सुपुत्र हो , कहलाए यशोदा के नन्दलाल मीठी अठकेलिया खूब तेरी खेले कान्हा संग ब्रिज के ग्वाल कलयुग में भी तेरे रूप अनेक कान्हा हमने देखे है रास रचाए गोपियों संग प्रीत राधा को लेके है कान्हा सा रूप निराला तेरा,गोपियों को खूब रिझाए मीरा गाए गीत तेरे ,कान्हा राधा के संग मुस्काए ना बंधन में बंध पाऊ फिर भी मैं गीत तेरे ही गाऊंगी गोपियां आनी जानी है तू श्याम है मेरा, मै ही तेरी राधा कहलाऊंगी _निधि

Tomorrow!!

waiting for tomorrow someone has said tomorrow will never come... he make me realize this saying tomorrow i'll call but he never does because tomorrow will never come... it has become today now and he is busy in "his today" and i am still waiting for "our tomorrow" denying the fact that tomorrow will never come... but part of is also frightened of if tomorrow will come  which dreams for the other tomorrow then  i have to accept that  tomorrow will never come... my mind is convinced but my heart has not yet given up A constant battel is going on within me I am continuously struggling with this fact to change this firm belief "Tomorrow will never come..." into a complete truth "Tomorrow will come, just believe" The world is against me ; trying to entreat  me to swallow this bitter pill but i believe him , i believe his words and i believe tomorrow will come and yes surely one day it will come my better tomorrow will come...

दोस्त

दोस्त और दोस्तो की दोस्ती शब्दों से परे है ज़िन्दगी  की हर राह पर ये यार ही तो है जो खरे है लाख गीले शिकवे हो आपस में भले ही कोई पत्थर उछाले यार पे,ये दोस्त उछालनेवाले के लिए सबसे बुरे है चाहे दूर हो या पास हर लम्हे में इनके होने का एहसास दुख में दुखी तो सुख में मिठास ऐसे दो रत्न मेरे भी है हम बिछड़ गए थे फिर मिलने के लिए पर आज  मिलो दूर हमारे सवेरे है ऐसे कुछ खास दोस्त मेरे भी है बचपन के वो मासूम दोस्त और खट्टी मीठी शरारतें आज भी मेरे आने की खबर मिलते ही मेरी राह निहारते फूलो सी कोमल पहली दोस्त को पाया आज तक हर कदम जिसने साथ निभाया जीत ना सके जिसे नाम है जय दोस्ती निभाए बिल्कुल जैसे सुर ताल और लय है एक दोस्त सूर्यकांत  नवाब दुनिया घूमने में नहीं है इनका जवाब बच्चो से चंचल पूर्व की प्राची हमारी बच्ची विख्यात है जगत में दोस्तो कि सच्ची आती है बारी जो नहीं कभी है हारी संभाला जिसने हमेशा नाम है पुजा अब मैं तेरी मुसीबत हूंऔर कोई न दूजा मोहोर लगाई दोस्ती पे अपने नाम की ऐसी अंकिता दोस्ती के तुकबंदी की चोटी सी कविता। तुकबंदी से ना जोड़ पाई है कुछ ऐस...

Mommy's bday

Image
सारे किरदार तूने खूब निभाए है काबिल बेटी समझदार बहन जिम्मेदार बहू प्यारी संगिनी आदर्श मा जान लुटाने वाली नानी परिवार की समंजस सदस्य सखियों की सखी तुझे शब्दों में लिखूं इतनी बड़ी नहीं हूं में क्यूकी तूने मुझे लिखा है... तेरे लिए हमेशा कुछ अच्छा करने की कोशिश की है मैने और करती रहूंगी.. हम सब से स्नेह करनेवाली, हमारा ख्याल रखनेवाली मेरी प्यारी मां को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं Happy birthday!!

बार बार लगातार हरबार

जब तक चलेगी सांसें मेरी तब तक पलके तकेगी राहे तेरी करती रहूंगी तुझसे ही प्यार बार बार लगातार हरबार देर ना करना लौटने में ऐसा ना हो तू लौटे तब तू होगा मेरे साथ के लिए राज़ी पर  मैं  शायद दूर न कर पाऊ नाराजी तब तक दिल को रहेगा तेरा इंतज़ार बार बार लगातार हरबार किसी और के दस्तक देने से पहले तू पहल करदे मेरी बेरंग सी ज़िन्दगी में अपने प्यार के रंग भरदे तेरे लौट आने के पल का है मुझे इंतज़ार बार बार लगातार हरबार तेरे साथ को हमेशा सपने की तरह संजोया है तेरी कमी में पल पल ये दिल रोया है करदे अधूरी कहानी पूरी देके अपना प्यार बार बार लगातार हरबार तेरे बिन हूं में अधूरी ,अधूरा है  हर सपना तेरे बिना किसी और को माना है ना अपना तेरे आने से ही होगी ज़िन्दगी फिर से गुलज़ार बार बार लगातार हरबार चाहता है दिल मेरा की इसबार होजाए ख़त्म ये मेरा इंतज़ार तब करूंगी तुझसे मीठी बाते दो चार पहनाऊंगी तुझे अपनी बाहों का हार बार बार लगातार हरबार तेरे मेरे मिलन पे गूंजेगी खुशियां ना होगी कोई तकरार तब जाके आयेगी दोनों की ज़िंदगी में बहार जी भर के करेंगे एकदुजे से प्य...

संकल्पना

Image
प्यार एक मीठा एहसास है हर किसी को नहीं होता ना हर किसी के लिए होता है जो इस शब्द की गहराई को समझ गया वो प्यार से वंचित हो जाता है यही दुनिया की नई रित है कलयुग में तो प्रेम के अर्थ को बदल दिया है इसके मायने बदल गए है और क्यू न हो लोग जो बदल रहे है आज तो हर किसी को हर किसी से थोड़े पल का प्यार हो जाता है पर ये वो स्नेह नहीं जो हम हमारी ज़िन्दगी बिताने के लिए ढूंढ़ रहे होते हैं भावनाहीन लोग आज प्यार कि परिभाषा करते है किन्तु ये नहीं समझते उनके इस खेल में किसी की भावनाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है मतलब के लिए जो करे वो प्रेम नहीं महज दिखावा है प्रेम तो वो है जिसमें समर्पण एक दूसरे के प्रति आदर एक दूसरे के सपनों को पूरा करने की चाह दूसरे की खुशी के लिए त्याग कलह होने पर रिश्तों को टिकने के लिए झुकना और एक दूजे से अंत ना हो इतना स्नेह रिश्तों को अटूट रखने की क्षमता है इस एहसास में पर आज लोग इस प्यारे एहसास को लेकर अलग हो रहे हैं चिंता का विषय है यदि यही चलता रहा तो जो दुनिया प्यार पे टिकी हैं उसका अंत निकट है...निश्चित है _Nidhi_$