Posts

Mommy's bday

Image
सारे किरदार तूने खूब निभाए है काबिल बेटी समझदार बहन जिम्मेदार बहू प्यारी संगिनी आदर्श मा जान लुटाने वाली नानी परिवार की समंजस सदस्य सखियों की सखी तुझे शब्दों में लिखूं इतनी बड़ी नहीं हूं में क्यूकी तूने मुझे लिखा है... तेरे लिए हमेशा कुछ अच्छा करने की कोशिश की है मैने और करती रहूंगी.. हम सब से स्नेह करनेवाली, हमारा ख्याल रखनेवाली मेरी प्यारी मां को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं Happy birthday!!

बार बार लगातार हरबार

जब तक चलेगी सांसें मेरी तब तक पलके तकेगी राहे तेरी करती रहूंगी तुझसे ही प्यार बार बार लगातार हरबार देर ना करना लौटने में ऐसा ना हो तू लौटे तब तू होगा मेरे साथ के लिए राज़ी पर  मैं  शायद दूर न कर पाऊ नाराजी तब तक दिल को रहेगा तेरा इंतज़ार बार बार लगातार हरबार किसी और के दस्तक देने से पहले तू पहल करदे मेरी बेरंग सी ज़िन्दगी में अपने प्यार के रंग भरदे तेरे लौट आने के पल का है मुझे इंतज़ार बार बार लगातार हरबार तेरे साथ को हमेशा सपने की तरह संजोया है तेरी कमी में पल पल ये दिल रोया है करदे अधूरी कहानी पूरी देके अपना प्यार बार बार लगातार हरबार तेरे बिन हूं में अधूरी ,अधूरा है  हर सपना तेरे बिना किसी और को माना है ना अपना तेरे आने से ही होगी ज़िन्दगी फिर से गुलज़ार बार बार लगातार हरबार चाहता है दिल मेरा की इसबार होजाए ख़त्म ये मेरा इंतज़ार तब करूंगी तुझसे मीठी बाते दो चार पहनाऊंगी तुझे अपनी बाहों का हार बार बार लगातार हरबार तेरे मेरे मिलन पे गूंजेगी खुशियां ना होगी कोई तकरार तब जाके आयेगी दोनों की ज़िंदगी में बहार जी भर के करेंगे एकदुजे से प्य...

संकल्पना

Image
प्यार एक मीठा एहसास है हर किसी को नहीं होता ना हर किसी के लिए होता है जो इस शब्द की गहराई को समझ गया वो प्यार से वंचित हो जाता है यही दुनिया की नई रित है कलयुग में तो प्रेम के अर्थ को बदल दिया है इसके मायने बदल गए है और क्यू न हो लोग जो बदल रहे है आज तो हर किसी को हर किसी से थोड़े पल का प्यार हो जाता है पर ये वो स्नेह नहीं जो हम हमारी ज़िन्दगी बिताने के लिए ढूंढ़ रहे होते हैं भावनाहीन लोग आज प्यार कि परिभाषा करते है किन्तु ये नहीं समझते उनके इस खेल में किसी की भावनाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है मतलब के लिए जो करे वो प्रेम नहीं महज दिखावा है प्रेम तो वो है जिसमें समर्पण एक दूसरे के प्रति आदर एक दूसरे के सपनों को पूरा करने की चाह दूसरे की खुशी के लिए त्याग कलह होने पर रिश्तों को टिकने के लिए झुकना और एक दूजे से अंत ना हो इतना स्नेह रिश्तों को अटूट रखने की क्षमता है इस एहसास में पर आज लोग इस प्यारे एहसास को लेकर अलग हो रहे हैं चिंता का विषय है यदि यही चलता रहा तो जो दुनिया प्यार पे टिकी हैं उसका अंत निकट है...निश्चित है _Nidhi_$

उम्मीद

Image
हर दिन उठते ही एक उम्मीद जागती हैं आज वो मुझे याद करेगा दिन गुजरता है पर उसकी याद नहीं दिन ढल जाता है इस एक उम्मीद के साथ काम की व्यस्तता के चलते भूल गया होगा रात में नम पलके बन्द होती हैं फिर एक उम्मीद के साथ की कल ज़रूर याद करेगा ये सिलसिला जारी है ना अंत है  ना शुरुवात केवल भावनाओ का चकरव्यूह है जिसकी गहराई में मै दिन ब दिन डुबती जा रही हूं अंत को खोजने अपने भीतर की प्रेम भावनाओ को सुखद अंजाम देने अपने इंतज़ार को पूर्ण विराम लगाने। _Nidhi_$

बारिश की बूंदे

Image
बारिश की बूंदे दुनिया के लिए महज बूंदे है जो कुछ पल बरस कर चली जाती है पर ये हरबार आती है और कुछ सीखा जाती है वो कहता था उसे बारिश पसंद है उसने भीगना अच्छा लगता है वो दिन है और आज है की हर बारिश मुझे उसकी याद दिलाती है उसके पास ना होने का एहसास करा जाती है उसकी पसंद को अपनी खुशी बना लिया था पर किसे पता था खुशियां भी गम दे जाती है वो बारिश की तरह आया में मिट्टी की तरह उसने समा गई और हमारा रिश्ता बिल्कुल बारिश के बादवली गीली मिट्टी की खुशबू की तरह मेहक उठा ये खुशबू कुछ देर की ही मेहमान थी बारिश का बरसना बन्द हुआ और उसका मेरे लिए तरसना बारिश के ना होने से ज़मीन बेज़ार हो जाती है वैसे ही मैं बेजान हो गई वो हर बरसात आया मुझे भिगोने और मै उसके साथ भीग गई पर ये सच को झुठला  नहीं पाई की बारिश की बूंदे मौसमी है और उसका प्यार भी मौसम बदलते रहेगा वो और उसका मौसमी प्यार भी अब मुझे भी बदलाव को स्वीकारना होगा क्यू की बदलाव ज़रूरी है नए मौसम के आगाज़ के लिए नई बारिश के लिए नई बूंदों के लिए... _Nidhi_$

पापा

पापा घर का अस्तित्व और आधार हा , माना कि थोड़े सख्त  है भीतर से स्नेह का भंडार यूं तो बोहोत सारे रिश्ते देखे है पर आपके सामने सब फिके है आपने मेरे हर सपने को पूरा किया है जब भी मुझे जरूरत रही आप मेरे आधारस्तम्भ बने है दुनिया ने खूब कहा है लड़कियों का बाप है लड़कियां कुल का दीपक नहीं होती पर आपने हर बार बतलाया की हम दोनों लड़कियां आपका अभिमान है और बेटियां लडको से कम नई होती जानती हूं आपको प्यार जताना नहीं आता ये भी सच है कि मेरे इस दुनिया में आने से आप ही ने बिटिया के आने  खुशियां मनाई थी तुम दोनों मेरे जीवन की पूंजी हो ये बात बताई थी  मुश्किलों की धूप को अकेले सहकर हमेशा हमेशा हमें सुख की छाव में रखा है आपने हमपर कभी किसी चीज की पाबंदी नहीं लगाई आपसे ही सीख कर अपने लिए सही फैसले खुद लेना सीख पाई मां ने अपने पैरों से चलना सिखाया है और आपने अपने पैरो पर खड़े होना सिखाया है हर खुशी को मेरी पहले  आपने जाना है सलाह यही दी की हर रिश्ता स्नेह और सहनशीलता से निभाना है हमेशा परिवार का दीपस्तंभ बनके हम सब की राह को प्रकाशित किया है जीवन के ह...

Confession

Image
One day you asked me "Why me?" You told me i deserve  a better person than you, that time i did not answer your question and it was continuously hammering me. So today i found courage to confess The day we first met i have never thought that i will be having feelings for uhh someday when how where it happened i don't know but it happened what i know is i am smiiten by you you are good vibes of my life i have troubled uhh alot but you have never sounded  annoyed Might be i am wrong on this but i found a friend in u who meets the needs of all my varying moods. i want to spend my life  goofing around with uh but  i know l m not your idea of happiness Still i could not bear a thought of you being someone else's. I’m frightened about having you in my life and then losing you one more time. Our love is too much for me sometimes, too good to be true. i am not rushing to  you with my timelines i am just living my present with you i know i w...