पापा, आपकी बहुत याद आती है


पापा
मेरे ज़िन्दगी का सबसे  अहम हिस्सा
आपके बिना अधूरा है हर पहलू, हर किस्सा
सबसे लाडली बनके आपके घर ये नन्ही परी आई
आपकी प्रेम की छाया में मेंने आपसी छवि पाई
मेरे दुख आधे कर खुशियां दोगुनी की
मुझे बड़ा करने में कोई कसर नहीं रखी
मेरे सबसे अच्छे दोस्त बने
 किया है मेरे  हर सपने को पूरा
वादा करती हूं रखूंगी नहीं आपकी कोई इच्छा को अधूरा
कभी जताया नहीं आपने
पर आपके गहरे स्नेह का है मुझे अहसास
दूर जाकर भी मुझसे, आप अब भी हो मेरे पास
जाते जाते भी बहुत कुछ है आपने सिखाया
आज भी मैंने हर क़दम पर आपको अपने साथ ही है पाया
में कभी कह नहीं पायी...आपसे कहने ही थी आयी
की ज़िंदगी के इस मोड़ पर आपको आपने साथ खड़ा चाहती हूं
में आप की परी हूं आप के दिए पंखों से ऊंची उड़ान भरना चाहती हूं
आपसे अपने दिल की बातें सांझा करती थी और करना चाहती हूं
अब में बड़ी हो गई हूं ..आपके भार को बांटना चाहती  हूं
आपसे बहुत कुछ कहना चाहती हूं
रह गई सारे बाते अनकही
अब किससे कहूं
किसे बताऊं की में क्या चाहती हूं
किससे कहूं मन की बात
याद है मुझे कैसे हम दोनों मिलकर मां को तंग किया करते थे
फिर दूसरे ही पल आप मां के संग मिलकर मुझे चिढ़ाया करते थे
अब किसके साथ करूंगी में  घर में तानाशाही
आपने मेरे लिए की हुई मेहनत याद है मुझे
मेरे हर सफलता के खुशी की वो चमक याद है मुझे
मेरे दूर पढ़ने जाने का ग़म और छुट्टी में घर लौटने की वो खुशी देखी है मैने
आज भी हर कोई यही कहता है कि मेरे आने की ही खुशी बोहोत थी
मैं नासमझ पहचान न सकी आपके जाने के संदेश को
क्यूकी आपके चेहरे पे मुझसे वापिस मिलने की रौनक  जो थी
आप साथ थे तो, ये  लाड़ली किसी से नहीं डरती
आज अकेले चलते समय हर पल हूं में  मरती
इतनी निर्भर तो में खुद पर भी न थी
आपके इस तरह दूर जाने की कभी कल्पना नहीं की
दुनिया ने आज मुझे निडर और कठोर बनते देखा है
समय के साथ मुझे ढलते देखा है
याद में आपके  अकेले में रोना अब यही मेरे जीवन की रेखा है

पापा, आपकी बहुत याद आती है
मन में कई सवाल कर जाती है
फिर कब मिलूंगी ये उम्मीद ....अधूरी रह जाती है
...अधूरी रह जाती हैं

_निधि
#Father's_Day






Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

*****Kyu*****

बारिश की बूंदे

आजाद है तू