मेरे घर आयी एक नन्हीं परी
मेरे घर आयी एक नन्हीं परी
अद्विका तुम बहुत जल्दी हो गई बड़ी
मां पापा की दुलारी
आपकी मुस्कान शुरू से ही थी इतनी प्यारी
सूरज की किरण से देख तुम्हे नानी फुली नहीं समायी थी
नानी ही क्या दादा दादी के चेहरे पे बड़ी मुस्कान आयी थी
मेरे घर आयी एक नन्हीं परी
अद्विका तुम बहुत जल्दी हो गई बड़ी
कोई बात नहीं
कोई बात नहीं की बेटी हुई है के ज़माने में
नानी ने डंका बजवाया था
मेरी बेटी की बेटी हुई है ऐसा पूरे शहर में लड्डुओं का थाल बटवाया था
तुम्हारी सबसे अच्छी सहेली होगी ये प्राची दीदी को बतलाया था
मामू भी तुमसे मिलने छुट्टी लेकर आया था
मासी के साथ तो दो महीनों तक विडियो कॉल ही हो पाया था
मेरे घर आयी एक नन्हीं परी
अद्विका तुम बहुत जल्दी हो गई बड़ी
बोलना नहीं सिखी थी पर जताने की चाह तुम्हारी अनोखी थी
अपनी बातें हम सब तक पहुंचना धीरे धीरे ही तो सीखी थी
तुम्हारे पहले चलते कदम देख कर मानो सातवे आसमान पर ले गई थी तुम
अपनी इन मीठी अठखेलियों को और प्यारी शरारतों को ना होने देना गुम
मेरे घर आयी एक नन्हीं परी
अद्विका तुम बहुत जल्दी हो गई बड़ी
तुम्हारे एक एक नए अनुभव से हमने अपना बचपन फिर से जिया था
तुम्हे दिनभर खुश रखने के लिए तुमने सबको अपनी छोटी सी स्कूल में जो लिया था
मेरे घर आयी एक नन्हीं परी
अद्विका तुम बहुत जल्दी हो गई बड़ी
गोद में लिया था जब तुम्हे पहली बार
टूक टूक देख रही थी तुम्हारी नज़रे बार बार
देखते देखते एक साल की हो गई हो यार
मेरी सारी खुशियां तुमपे वार दू हजार बार
ढेर सारे मामा मासी नाना नानी दादा दादी चाचा चाची का मिला है तुम्हे भंडार
हम सबकी फुलवारी को हमेशा अपनी मुस्कान से रखना सदाबहार
आज तुम्हारे जन्मदिन पर हम सब की और से
ढेर सारा प्यार
ढेर सारा प्यार
_निधि
Date: 22/10/2019
Advika's 1st birthday
Comments
Post a Comment